प्रियंका ने की वोट के लिए की बोट की सवारी जगह- जगह हुआ स्वागत

प्रियंका ने की वोट के लिए की बोट की सवारी जगह- जगह हुआ स्वागत

प्रयागराज। अपनी पुस्तैनी जमीन पर सोमवार को स्टीमर में काफिले के साथ वाराणसी की गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सफर के दूसरे पड़ाव सिरसा घाट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने सिरसा घाट पर अपनी क्रूज बोट को छोड़ा और गेस्ट हाउस में लोगों को संबोधित किया। सिरसा के बाद क्रूज बोट से लाक्षागृह पहुंचीं प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ बातें करती है, काम नहीं करती। देश बातों से नहीं काम से चलता है। यह सरकार विज्ञापन दिखा रही है। देश के विकास के लिए राहुल गांधी के हाथों को मजबूत कीजिये।

यहां सभा को संबोधित करने के वह सीतामढ़ी के रवाना हो गई हैं। दुमदुमा घाट पर पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्टीमर से उतरकर गांव वालों से मिलीं। प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभा भी की।उन्होंने सभा को सम्बोधित किया। कहा कि सरकार बदलने के लिए चुनाव हो रहा है। आपका भविष्य बदलने के लिये चुनाव हो रहा है। राहुल गांधी के हाथ को मजबूत कीजिये।

इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप भी जड़े और लोगों से पीएम मोदी की तर्ज पर पूछा कि आपके पास रोजगार है क्या। प्रियंका गांधी मनैया घाट से दुमदुमा घाट पहुंची। वह स्थानीय नेताओं से मिली हैं। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा पर काफी देर तक हमला बोला। प्रियंका गांधी ने यहां पर लोगों से पूछा कि आपके पास रोजगार है क्या? नौजवान और किसान परेशान हैं। बेमतलब के मुद्दों में उलझाया जा रहा है।

जनता के लिए राजनीति होनी चाहिए। जनता की आवाज सुनी जानी चाहिए। आवाज उठाने वालों को डराया जाता है।प्रियंका गांधी ने कहा कि 45 वर्ष में सबसे कम रोजगार मिला। छह महीने से मनरेगा का पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का बाजिब दाम मिलना चाहिए। युवाओं को रोजगार चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा चाहिए। यह सभी बड़े चुनावी मुद्दे हैं, लेकिन इन मुद्दों से भटकाया जा रहा है।

प्रियंका ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई तो 10 दिनों में किसानों के कर्ज माफ कर दिए गए। राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों को राहत दी गई। उनका कर्ज माफ किया गया। उन्होंने अपील की है कि सोच समझकर उम्मीदवार चुने। राजनीति में हाल ही में सक्रिय हुईं कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अपने पुरखों की धरती प्रयागराज से पार्टी के प्रचार का विधिवत आगाज किया।

वह छह स्टीमार के काफिला के साथ प्रयागराज से वाराणसी तक की गंगा यात्रा पर हैं। इस दौरान वह गंगा नदी के तट पर गांव के लोगों के साथ संवाद भी कर रही हैं। पुरखों की धरती प्रयागराज से आज कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में कांग्रेस के चुनावी अभियान का बिगुल फूंका। स्वराज भवन में रात्रि विश्राम के बाद प्रियंका गांधी ने संगम क्षेत्र का रुख किया और अक्षय वट के बाद लेटे हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया।

इसके बाद संगम पर गंगा की नारियल से आरती भी की। दर्शन- पूजा के बाद उनका काफिला शहर से करीब 20 किमी दूर मनैया घाट पहुंचा जहां उन्होंने स्थानीय लोगों का अभिवादन किया और अपनी इस यात्रा के लिए क्रूज बोट पर सवार हो गईं। बोट पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ छात्र छात्राएं और कांग्रेस के कुछ नेता मौजूद थे।

इस दौरान वह प्रयागराज जिले में गंगा किनारे के गांवों छतवा, उपरौड़ा, परानीपुर, पकरी सेवार, भुईपारा, मदरा मुकुंदपुर, डेगुंरपुर, लच्छन चैकठा, नरवा चैकठा, कोठरी, बादपुर, महेवा कला, महेवा खुर्द, बभनी हेठार, उमापुर कला, दिघिया व बामपुर में स्टीमर से ही लोगों का अभिवादन करेंगी। प्रियंका की प्रयागराज से वाराणसी की यह तीन दिनी यात्रा 20 मार्च को संपन्न होगी। देश के राजनीतिक नक्शे में खास जगह रखने वाले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज व वाराणसी पर प्रियंका गांधी का फोकस है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 17वीं लोकसभा के लिए होने वाले आम चुनाव में नेता और उम्मीदवार आमजन तक पैठ बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अलग अंदाज में चुनाव प्रचार में उतर रही हैं। चुनावों में बड़े-बड़े शहरों में रोड शो के बढ़ते चलन को दरकिनार कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने जलमार्ग को चुना।

प्रियंका गांधी वाड्रा गंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों की स्थिति भी देखेंगी। उनके रहन-सहन के साथ ही नदी किनारे की संस्कृति का भी अवलोकन करेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री क्रांति शुक्ला ने बताया कि जल मार्ग से गंगा किनारे के गांवों में जा रहीं प्रियंका गांधी लोगों से सिर्फ पार्टी के लिए मत ही नहीं मांगेंगी,

बल्कि ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित भी करेंगी। इसके लिए उन्होंने गांवों में पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट भी मंगाई है। गंगा किनारे के गांवों में विकास की तस्वीर के साथ-साथ गंगा की अविरलता और निर्मलता भी देखेंगी।

Related articles

Leave a Reply

Share