देहरादून में सरस मेला-2024 का उद्घाटन: मुख्यमंत्री ने महिलाओं के उत्पादों की सराहना की

देहरादून में सरस मेला-2024 का उद्घाटन: मुख्यमंत्री ने महिलाओं के उत्पादों की सराहना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित सरस मेला-2024 का शुभारंभ किया। इस मेले में प्रदेश भर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया और महिलाओं से उनके उत्पादों के बारे में चर्चा की। उन्होंने मंडुवे के बने केक और दीयों की सराहना की, साथ ही दीयों की खरीदारी कर ऑनलाइन पेमेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस मेला महिलाओं के परिश्रम और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने का प्रतीक है। उन्होंने इसे ग्रामीण क्षेत्रों की सांस्कृतिक परंपरा और कौशल को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने का एक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और वोकल फॉर लोकल अभियान को बल मिल रहा है। राज्य सरकार मातृशक्ति को सर्वोपरि मानते हुए उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें – सरस मेला-2024 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने महिलाओं के उत्पादों की सराहना की। लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं के उत्थान पर जोर।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना, और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना जैसी योजनाएं शुरू की हैं। अब तक 1 लाख से अधिक महिलाएं लखपति बन चुकी हैं, और 2025 तक 1.5 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। सरकार ने 24 करोड़ रुपये की ब्याज प्रतिपूर्ति प्रदान की, जिससे 30,000 से अधिक समूहों को राहत मिली।

इस अवसर पर उन्नति स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदी कोमल और धरा स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदी फरजाना खान ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। फरजाना खान ने ब्लॉक स्तर पर आउटलेट खोलने की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने आयुक्त ग्राम्य विकास को प्रत्येक जिले में आउटलेट खोलने के निर्देश दिए।

Read This News In English – CM Pushkar Singh Dhami Inaugurates Saras Mela 2024 in Dehradun

admin

Share