शामली प्रांतीय व्यापारी महाकुंभ में पहुंचे सहारनपुर के व्यापारी भारी संख्या में

शामली प्रांतीय व्यापारी महाकुंभ में पहुंचे सहारनपुर के व्यापारी भारी संख्या में

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जय वीर राणा के नेतृत्व में भारी संख्या में सहारनपुर जिले से व्यापारी प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे।

इस अवसर पर सहारनपुर जिला अध्यक्ष जय वीर राणा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा संगठन आप लोगों की शक्ति को जगाने का काम करता है जागना आप लोगों को ही पड़ेगा अगर आप जागरूक होंगे संगठित होंगे प्रदेश के अंदर सरकार किसी की भी हो आपको मान सम्मान देने का काम करेगी।

अपनी ताकत को पहचानिए और जिस तरीके से आज संकट की घड़ी में पूरा देश आतंकवाद के विरुद्ध अपनी आवाज को बुलंद कर रहा है एकजुटता का परिचय दे रहा है। उसी तरीके से हम सब लोगों को भी एकता के सूत्र में बंद कर इंसानियत के नाते अपने फर्ज को अदा करना।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी जिला महामंत्री डॉ आदित्य राठी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित धीमान जिला अध्यक्ष युवा अमित धींगरा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित पंडित जिला कोषाध्यक्ष दिव्यलोक त्यागी नानौता से प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक नामदेव नगर इकाई अध्यक्ष राजकुमार कॉल डा नगर महामंत्री विजय कपिल बिहारीगढ़ से राजकुमार बत्रा महामंत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवेश कांबोज कोषाध्यक्ष अन्वेष कंबोज नकुड से छुटमलपुर से गंगो से सरसावा से रामपुर से भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता

Related articles

Leave a Reply

Share