स्वस्थ नारी ही बनेगी विकसित भारत का आधार : रेखा आर्या

स्वस्थ नारी ही बनेगी विकसित भारत का आधार : रेखा आर्या

अल्मोड़ा – ताकुला में आयोजित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई। कार्यक्रम में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा। रेखा आर्या ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जन्मदिन महिला स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित किया है। इसके तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जांच और मुफ्त उपचार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने खुशी जताई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला को जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद रेखा आर्या ने ताकुला में स्थानीय घरों और दुकानों का दौरा कर ग्रहणियों और व्यापारियों से जीएसटी सुधारों पर बात की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद वस्तुओं को 18% से घटाकर 5% स्लैब में लाना गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहत की बात है। इससे खर्च घटेगा और क्रयशक्ति बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें – टिहरी: श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर नैखरी में छात्रसंघ चुनाव निर्विरोध संपन्न, अनीषा राणा बनीं अध्यक्ष

डोटियाल गांव में जनता दरबार

रेखा आर्या ने डोटियाल गांव में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली सब स्टेशन, गैस गोदाम और पॉलिटेक्निक में नए ट्रेड जैसी मांगें पूरी हो चुकी हैं। वहीं फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ लगाने की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। सड़क निर्माण की मांग पर उन्होंने कहा कि जमीन उपलब्ध होते ही निर्माण कराया जाएगा। इसी अवसर पर उन्होंने हरज्यू मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Saurabh Negi

Share