टिहरी गढ़वाल में नमामि गंगे के तहत संगोष्ठी, जल संरक्षण और प्लास्टिक उन्मूलन पर जागरूकता

टिहरी गढ़वाल में नमामि गंगे के तहत संगोष्ठी, जल संरक्षण और प्लास्टिक उन्मूलन पर जागरूकता

आज (06 मार्च 2025) टिहरी गढ़वाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जामणीखाल में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे के तत्वाधान में अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं पर्यावरण स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. अरविंद सिंह राणा ने छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक उन्मूलन और जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ. पूनम गैरोला ने प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों और सिंगल-यूज प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग के लिए जागरूक किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री बागड़ी ने जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, छात्र-छात्राओं ने भी प्लास्टिक उन्मूलन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जी.पी. थपलियाल ने दूषित पर्यावरण से होने वाली हानियों के बारे में बताया और अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसे भी पढ़ें – शिक्षा विभाग में 43 प्रशासनिक अधिकारियों का प्रमोशन, विभिन्न कार्यालयों में तैनाती

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों का योगदान रहा। अंत में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और प्लास्टिक उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। इस संगोष्ठी में कुल 92 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Saurabh Negi

Share