देहरादून में दूसरी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की जीत पर क्यों उमड़ा जनसैलाब?

देहरादून में दूसरी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की जीत पर क्यों उमड़ा जनसैलाब?

देहरादून – आज कैंट विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सरदार पटेल मंडल और राजपुर विधानसभा के अंबेडकर मंडल के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” आयोजित की गई। इस यात्रा का आयोजन कैंट विधानसभा की सम्मानित विधायक सविता कपूर एवं राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास के मार्गदर्शन में किया गया।

यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित की गई, जिसमें भारत माता की जय के नारे के साथ वीर सैनिकों के शौर्य को सलाम किया गया। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, हरीश डोरा, विशाल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यात्रा में भारी संख्या में लोग तिरंगा लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंक के ठिकानों को समाप्त कर भारत की सुरक्षा को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। महिला सैन्य अधिकारियों की अद्भुत भूमिका को भी सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें – ऑपरेशन सिंदूर की जीत पर देहरादून में उमड़ा जनसैलाब, जानिए क्यों खास रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

यात्रा की शुरुआत साधू राम जूनियर हाई स्कूल से हुई और कमला पैलेस चौक तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में जोगेंद्र सिंह पुंडीर, आदित्य चौहान, मनोज कंबोज, अजय सिंह, रजनी देवी, बबीता गुप्ता, मिनाक्षी मौर्य, डॉली मोहन, महेंद्र कुकरेजा, अंकुर जैन, अरुण खरबंदा, अनीता गर्ग, अंशिता शर्मा, ममता अग्रवाल, प्रदीप दुग्गल, रेखा निगम, संजू विनोद, हितेश चौधरी, रवि राठौड़, सुषमा, शिखा, नीरज, कुलदीप पंत, राजेश काम्बोज, गोविंद साहनी, विकास शर्मा, सूरज सोनकर, बब्लू बंसल, विजय मलिक, शर्मिला शर्मा और राहुल जुयाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Saurabh Negi

Share