हाइवे पर दोपहिया वाहन से सफर अब महंगा, आइये जानें वजह

हाइवे से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 15 जुलाई से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा देशभर में दोपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स वसूली की तैयारी की जा रही है। अब तक इन वाहनों को टोल टैक्स से छूट मिली थी, लेकिन नए नियमों के तहत इन्हें भी टोल टैक्स की श्रेणी में लाया जा रहा है।
अब तक यह दलील रही है कि दोपहिया वाहन न तो अधिक जगह घेरते हैं और न ही इनसे ट्रैफिक जैम होता हैं, इसलिए इनसे शुल्क नहीं लिया जाता था। लेकिन बढ़ते ट्रैफिक और राजस्व की जरूरतों के चलते NHAI ने नीति में बदलाव करने जा रही है। इसका असर सीधे तौर पर उन आम लोगों की जेब पर पड़ेगा, जो रोजाना या सप्ताह में कई बार बाइक या स्कूटर से हाइवे पर आवाजाही करते हैं।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह नियम देशभर के सभी हाईवे पर लागू होगा या कुछ खास श्रेणियों के रूट्स पर। साथ ही, दोपहिया के लिए कितना टोल तय किया जाएगा, इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।