ये हैं उत्तराखंड के तीन ट्रेक ऑफ द इयर 2025

ये हैं उत्तराखंड के तीन ट्रेक ऑफ द इयर 2025

देहरादून – देवभूमि उत्तराखंड के पर्वतीय सौंदर्य को देखते हुए इस वर्ष तीन ट्रेक रूट को ‘ट्रेक ऑफ द इयर 2025’ घोषित किया गया है। इनमें चमोली का चिनाप घाटी ट्रेक, उत्तरकाशी का गुलाबी कांठा ट्रेक और पिथौरागढ़ का बन्कटिया ग्लेशियर ट्रेक शामिल हैं। इन रूटों को सितंबर 2025 से मार्च 2026 तक विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि चयनित रूटों पर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही उत्तराखंड ट्रेवल ट्रेड से पंजीकृत टूर ऑपरेटर को प्रति ट्रेकर 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए और हाई एल्टीट्यूड ट्रेकिंग को नई पहचान मिले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने और विकसित करने पर जोर दिया है।

Saurabh Negi

Share