त्रिवेणी का अभिषेक कर प्रियंका ने शुरू की गंगा यात्रा

त्रिवेणी का अभिषेक कर प्रियंका ने शुरू की गंगा यात्रा

प्रयागराज। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज मनइया से गंगा यात्रा शुरू कर दी। प्रियंका ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी है। इस यात्रा के लिए वह रविवार की रात में ही प्रयागराज आ गई थीं। वह रात में अपनी दादी के घर स्वराज भवन में रूकीं।

सुबह प्रियंका गंगा यात्रा के लिए स्वराज भवन से निकलीं। प्रियंका गांधी सबसे पहले संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंची और वहां हनुमान जी का दर्शन कर उनकी आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने किला स्थित अक्षयवट और सरस्वती कूप का दर्शन किया फिर संगम पहुंचीं। संगम में त्रिवेणी की आरती उतार कर उन्होंने मां गंगा का आशीष लिया और वहां से नाव पर बैठकर गंगा के पास अरैल गईं।

अरैल में कार से वह करछना पहुंचेंगी, जहां से उनकी गंगा यात्रा प्रारंभ होगी। कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। भाजपा ने जो वादे किए अब उसका जिक्र तक नहीं करती है। दो दिन पहले केंद्र सरकार ने खुद स्वीकार किया बीस प्रतिशत गंगा साफ नहीं हो सकी है। बेरोजगारी, काला धन, दाऊद को लाने और एक सिर के बदले दस सिर लाने की बात जनता पूछ रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि प्रियंका गांधी गंगा मईया का आशीष लेने आई हैं। इसमें किसी को कोई राजनीति नहीं तलाशना चाहिए। प्रियंका गांधी के स्वराज भवन से निकलने से लेकर संगम पहुंचने तक कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बस एक ही नारा लगा रहे थे प्रियंका नहीं यह आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है। यूपी में बदलाव की आंधी, प्रियंका गांधी, प्रियंका गांधी।

Related articles

Leave a Reply

Share