UKPSC ने प्रधानाचार्य के 692 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन 12 अक्तूबर तक

देहरादून – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य के राजकीय स्कूलों और इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 692 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होकर 12 अक्तूबर 2025 तक चलेगी। यहाँ देखें नोटिफिकेशन – यहाँ क्लिक करें
आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 18 से 27 अक्तूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
योग्यता:
प्रधानाचार्य/प्रधानााध्यापिका: कम से कम 22 साल (पुरुष) और 2 साल (महिला) की संतोषजनक सेवा अनिवार्य।
प्रवक्ता: राजकीय इंटर कॉलेज में 10 साल की सेवा या सहायक अध्यापक (एल.टी.) सहित 15 साल की सेवा आवश्यक।
सहायक अध्यापक (एल.टी.): कम से कम 15 साल की निरंतर संतोषजनक सेवा जरूरी।
सभी वर्गों के लिए नियम 8 के अनुसार शैक्षिक व प्रशिक्षण योग्यता अनिवार्य होगी। सेवा का प्रमाण पत्र नियुक्ति अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा।
आयु सीमा:
अधिकतम आयु 55 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को होगी। यानी अभ्यर्थी की जन्मतिथि 2 जुलाई 1970 से पहले की नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु छूट मिलेगी।
वेतनमान:
चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-12 के तहत ₹78,800 से ₹2,09,200 तक वेतन मिलेगा। इसके साथ नियमित ग्रेड पे और सभी भत्ते भी शामिल होंगे।