अमेरिका से 104 भारतीयों का निर्वासन, अमृतसर पहुंचा सैन्य विमान
अमेरिकी आव्रजन नीतियों के तहत 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिका से वापस भेजा गया। बुधवार दोपहर अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 इन प्रवासियों को लेकर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इनमें 30 पंजाब, 33 हरियाणा, 33 गुजरात, तीन महाराष्ट्र, तीन उत्तर प्रदेश और दो चंडीगढ़ से संबंधित हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन आव्रजन कानूनों को कड़ा कर रहा है, जिसके तहत भारत सहित कई अन्य देशों के नागरिकों को भी डिपोर्ट किया गया है। हाल के दो हफ्तों में अमेरिका ने ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास के प्रवासियों को भी सैन्य विमानों से वापस भेजा है।