उत्तराखंड में धामी सरकार की दूसरी सूची जारी, सात और लोगों को मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड में धामी सरकार की दूसरी सूची जारी, सात और लोगों को मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में नियुक्तियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। रविवार को जारी इस सूची में सात और व्यक्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।

नई सूची के अनुसार राव खालिद खान को किसान आयोग का सदस्य बनाया गया है। योगेश राजवार को बाल संरक्षण आयोग में जिम्मेदारी दी गई है। दीप प्रकाश नेवालिया को सामाजिक कल्याण निगरानी समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है, जबकि मनोज गौतम को अनुसूचित जाति आयोग में शामिल किया गया है।

इसके अलावा प्रेमलता को राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। रुचि गिरी को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में जिम्मेदारी दी गई है और राजपाल कश्यप को अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में नियुक्त किया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को सरकार ने 14 लोगों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी थी। देहरादून के कुलदीप सुतोला को राज्य खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था, जबकि नैनीताल के ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

अन्य नियुक्तियों में हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग, विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद और मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में जिम्मेदारी दी गई थी। चारू कोठारी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद में शामिल किया गया, जबकि प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग में नियुक्त किया गया था।

इसके अतिरिक्त खेम सिंह चौहान और सोना सजवाण को क्रमशः अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद और जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में जिम्मेदारी दी गई। गोविंद पिलखवाल को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग और सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

सरकार की ओर से यह नियुक्तियां विभिन्न संस्थाओं में कार्यों को गति देने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही हैं।


Saurabh Negi

Share