उत्तराखंड: खाद्य सुरक्षा विभाग में फेरबदल, नौ अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड – राज्य की खाद्य सुरक्षा प्रणाली को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश में 9 अभिहित अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिन्हें तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
कौन कहां भेजे गए?
- पी.सी. जोशी – अल्मोड़ा से पौड़ी
- अमिताभ जोशी – चमोली से बागेश्वर
- ललित मोहन पांडे – बागेश्वर से उधम सिंह नगर
- प्रकाश चंद्र फुलारा – उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा
- संजय कुमार – नैनीताल से हरिद्वार
- मनोज कुमार सिंह – रुद्रप्रयाग से चमोली
- अजब सिंह रावत – पौड़ी से रुद्रप्रयाग
- महिमा आनंद जोशी – हरिद्वार से नैनीताल
- पवन कुमार – जसपुर (उधम सिंह नगर) से भगवानपुर (हरिद्वार), अतिरिक्त प्रभार सहित
आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के अनुसार यह प्रशासनिक बदलाव राज्य में खाद्य सुरक्षा की पारदर्शिता, दक्षता और निगरानी को बेहतर करने के लिए जरूरी है। अधिकारियों की क्षमताओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं तक सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।