उत्तराखंड निकाय चुनाव: मतगणना आज, खुलेगा विजेताओं का राज

उत्तराखंड निकाय चुनाव: मतगणना आज, खुलेगा विजेताओं का राज

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों के चुनाव परिणाम शनिवार को स्पष्ट हो जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू करेगा। पहली बार, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तरह, निकाय चुनाव के नतीजे भी मोबाइल पर ऑनलाइन देखे जा सकेंगे।

मतगणना के दौरान प्रदेश के 11 नगर निगमों, 46 नगर पालिकाओं, और 43 नगर पंचायतों के विभिन्न पदों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसमें मेयर के 11, नगर पालिका अध्यक्ष के 46, और नगर पंचायत अध्यक्ष के 43 पदों के साथ निगमों में पार्षद के 540, नगर पालिकाओं में सभासद के 444, और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के 298 पद शामिल हैं।

राज्य में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 6,366 कर्मियों की तैनाती की गई है। मतगणना प्रक्रिया की लाइव जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://secresult.uk.gov.in/ पर उपलब्ध होगी। मतगणना का हर अपडेट घर बैठे मोबाइल पर देखा जा सकता है, जो इस बार की प्रक्रिया को विशेष बनाता है।

admin

Share