उत्तराखंड निकाय चुनाव: मतगणना जारी, निगमों में ऐसा है मेयर पद का रुझान
उत्तराखंड निकाय चुनावों की मतगणना जारी है और विभिन्न नगर निगमों में मेयर पद के लिए रुझान सामने आ रहे हैं।
देहरादून नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को 29,527 और कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह पोखरियाल को 17,773 वोट मिले हैं।
ऋषिकेश नगर निगम में भाजपा के शंभू पासवान 9,031 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि निर्दलीय दिनेश चंद्र को 4,233 वोट मिले हैं।
श्रीनगर नगर निगम में निर्दलीय आरती भंडारी 3,719 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा की आशा उपाध्याय को 2,999 वोट प्राप्त हुए हैं।
अल्मोड़ा नगर निगम में भाजपा के अजय वर्मा को 6,811 और कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को 4,337 वोट मिले हैं।
हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम में कांग्रेस के ललित जोशी 6,047 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 5,100 वोट प्राप्त हुए हैं।
हरिद्वार नगर निगम में भाजपा की किरण जैसल 12,648 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि कांग्रेस की अमरेश देवी बालियान को 6,327 वोट मिले हैं।
काशीपुर नगर निगम में भाजपा के दीपक बाली को 25,299 और कांग्रेस के संदीप सहगल को 21,425 वोट प्राप्त हुए हैं।
रुद्रपुर नगर निगम में भाजपा के विकास शर्मा 29,912 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस के मोहन लाल खेड़ा को 23,885 वोट मिले हैं।