उत्तराखंड में नीलकंठ और रामनगर में मल्टीस्टोरी पार्किंग को मंजूरी, तीन पेयजल योजनाएं भी स्वीकृत

उत्तराखंड में नीलकंठ और रामनगर में मल्टीस्टोरी पार्किंग को मंजूरी, तीन पेयजल योजनाएं भी स्वीकृत

उत्तराखंड में शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र और रामनगर में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण को स्वीकृति दी गई। नीलकंठ परियोजना की लागत 51.83 करोड़ रुपये और रामनगर परियोजना की लागत 38.57 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग निर्माण के दौरान तकनीकी मानकों का सख्ती से पालन किया जाए। प्रवेश और निकास के लिए टर्निंग रेडियस पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। साथ ही नीलकंठ क्षेत्र में निर्माण से पहले भू-तकनीकी सर्वे कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। पार्किंग भवनों की सुंदरता बढ़ाने के लिए फसाड लाइटिंग पर भी जोर दिया गया।

बैठक में पेयजल विभाग की तीन योजनाओं को भी मंजूरी मिली। इनमें पीपलकोटी, तिलवाड़ा और ऊखीमठ नगर क्षेत्रों के लिए पेयजल आपूर्ति योजनाएं शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – देहरादून ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, पति ने की पत्नी की हत्या, जंगल में फेंका शव

इसके अलावा लालकुआं नगर क्षेत्र के लिए सीवर लाइन परियोजना की भी सिफारिश की गई है।इन परियोजनाओं के लागू होने से राज्य के प्रमुख क्षेत्रों में पार्किंग, पेयजल और शहरी सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

Saurabh Negi

Share