राजभवन में 27 फरवरी से वसंतोत्सव 2026, थीम फ्लोरल हीलिंग

राजभवन में 27 फरवरी से वसंतोत्सव 2026, थीम फ्लोरल हीलिंग

देहरादून स्थित राजभवन में 27 फरवरी से 1 मार्च तक तीन दिवसीय वसंतोत्सव 2026 आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष वसंतोत्सव की थीम “फ्लोरल हीलिंग” रखी गई है। यह आयोजन राजभवन परिसर के लोक भवन में होगा। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि वसंतोत्सव देहरादून की सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय पहचान बन चुका है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पुष्प पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में सहायक है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन 27 फरवरी को सुबह 11 बजे किया जाएगा। उद्घाटन दिवस पर आम जनता के लिए प्रवेश दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। शेष दो दिनों में प्रदर्शनी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। प्रवेश निःशुल्क होगा।

वसंतोत्सव में 15 मुख्य प्रतियोगिताएं और 55 उप श्रेणियां रखी गई हैं। कुल 165 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। कट फ्लावर, गमले और हैंगिंग पॉट श्रेणियां शामिल होंगी। दिव्यांग बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता होगी। पहली बार हाइड्रोपोनिक तकनीक प्रतियोगिता भी जोड़ी गई है।

इसे भी पढ़ें – ज्योतिर्मठ में नमाज का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन सतर्क

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय और आईटीडीए द्वारा विशेष ऐप से आगंतुक गणना और भावनात्मक मैपिंग की जाएगी। एनआईईपीवीडी के छात्रों द्वारा लाइव रिदमिक योग प्रस्तुति होगी। फूड कोर्ट में मोटे अनाज से बने व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। तीन उत्कृष्ट कृषकों और तीन उत्कृष्ट महिला कृषकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Saurabh Negi

Share