48 घंटों में विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई: चमोली और पौड़ी से रिश्वतखोर गिरफ्तार

48 घंटों में विजिलेंस की दो बड़ी कार्रवाई: चमोली और पौड़ी से रिश्वतखोर गिरफ्तार
राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की मुहिम लगातार तेजी पकड़ रही है। बीते 48 घंटों में विजिलेंस ने चमोली और पौड़ी जिलों से दो रिश्वतखोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों से प्रदेश में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को और मजबूती मिली है। शनिवार को पौड़ी जिले के अगरोड़ा क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कैलाश रवि को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने पकड़ा। इसके ठीक एक दिन बाद, रविवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम ने गिरफ्तार किया।

प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ अभियान के तहत विजिलेंस की इन दो गिरफ्तारियों ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा लॉन्च किए गए ‘भ्रष्टाचारमुक्त एप 1064’ के माध्यम से आम जनता भ्रष्टाचार से जुड़ी अपनी शिकायतें दर्ज करवा रही है। अब तक एप के माध्यम से 980 से अधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें से कई पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। पिछले 9 महीनों में विजिलेंस ने करीब 30 रिश्वतखोरों को जेल भेजा है, जबकि बीते 48 घंटों की दो बड़ी गिरफ्तारियों के साथ यह आंकड़ा 32 के करीब पहुंच चुका है।

इसे भी पढ़ें – कर्णप्रयाग में आबकारी इंस्पेक्टर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

विजिलेंस द्वारा 23 सालों में कुल 281 ट्रैप में 303 भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पिछले तीन वर्षों में करीब 70 भ्रष्टाचारी विजिलेंस की गिरफ्त में आ चुके हैं। अगर किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा अवैध मांग की जा रही है, तो जनता को सूचित किया गया है कि वे विजिलेंस संस्थान की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क करें।

admin

Leave a Reply

Share