अपने टूथब्रश से जूते साफ कर रहे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने की फोटो शेयर

अपने टूथब्रश से जूते साफ कर रहे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने की फोटो शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। इस बार आईपीएल का आयोजन दुबई में किया था और उसी वजह से विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ दुबई में हैं, जो प्रेग्नेंट भी हैं। अनुष्का कई मैचों में भी पहुंची थीं, जहां वो विराट कोहली और उनकी टीम आरसीबी को चीयर करती नज़र आई थीं। साथ ही कई बार अनुष्का ने अपने ट्रिप की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की है। हाल ही में उन्होंने विराट कोहली का एक और फोटो शेयर किया है, जो होटल बाथरुम की है।

फोटो में विराट कोहली अपनी स्पाइक्स यानी जूते साफ करते नज़र आ रहे हैं। विराट कोहली टूथब्रश से के अपने जूते साफ कर रहे हैं, जिसकी एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर की है। साथ ही अनुष्का ने इस फोटो के साथ एक कैप्शन भी दिया है, उन्होंने लिखा है- ‘ट्यूर से पहले पति अपने स्पाइक्स साफ करते हुए पकड़े गए।’ अनुष्का ने ये फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। फोटो फैन पेज पर भी शेयर की जा रही है, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

अनुष्का और विराट जनवरी में पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने विराट कोहली को छुट्टी भी दे दी है और अब विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच खेलकर ही भारत लौट जाएंगे। यह सीरीज अगले महीने खेली जानी है। इन दिनों विराट अपने खेल के साथ ही अनुष्का की हेल्थ का भी उतना ही ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली ने अपना जन्मदिन भी दुबई में टीम और अनुष्का के साथ ही मनाया था।

अनुष्का-विराट ने अगस्त में प्रेग्नेंसी की जानकारी सार्वजनिक की थी। इसके बाद एक्ट्रेस की बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल ही में मैच देखने भी पहुंची थीं और सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में भी अनुष्का काफी बदली हुई नज़र आई थीं। अनुष्का की ये तस्वीरें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Related articles

Leave a Reply

Share