GDC चंद्रबदनी द्वारा ‘जल संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण एवं प्लास्टिक उन्मूलन’ पर कार्यशाला आयोजित

GDC चंद्रबदनी द्वारा ‘जल संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण एवं प्लास्टिक उन्मूलन’ पर कार्यशाला आयोजित
आज दिनांक 13/02/2025 को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन भारत सरकार एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे उत्तराखंड एवं राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी), टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में श्री चंद्रबदनी पब्लिक स्कूल पुजार गांव, टिहरी गढ़वाल में ‘जल संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण एवं प्लास्टिक उन्मूलन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पिंकी देवी लिंगवाल,जिला पंचायत सदस्य (भल्ले गांव) रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी), टिहरी गढ़वाल के प्राचार्य श्री महंत मौर्य एवं महाविद्यालय के जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार रावत रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति देकर की गई।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी से भूगोल विभाग की प्राध्यापक श्रीमती सौम्या कबटियाल द्वारा कार्यशाला के थीम को इंट्रोड्यूस करते हुए आज के समय में इस विषय की प्रासंगिकता के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती पिंकी देवी लिंगवाल जी ने भी छात्र छात्राओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ठ अतिथि डॉ महंथ मौर्य द्वारा छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। विशिष्ठ अतिथि डॉ विनोद कुमार रावत द्वारा छात्र-छात्राओं को सतत विकास में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। श्री चंद्रबदनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार शर्मा द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में विद्यालय के अध्यापक गण श्रीमती वंदना एवं श्री सत्येंद्र जी द्वारा भी इस विषय पर छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। आज के कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा भी प्लास्टिक उन्मूलन,जल संरक्षण पर अपने विचार रखे गए।
अंत में कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ गुरु प्रसाद थपलियाल द्वारा छात्र छात्राओं को नमामि गंगे मिशन ,स्वच्छ भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी को एक जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उनके द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार भी व्यक्त किया गया। जिन छात्र एवं छात्राओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया उन सभी प्रतिभागियों को महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। अंत में पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन की शपथ ली गई तथा प्लास्टिक एवं पर्यावरण जागरूकता  रैली निकाली गई।

admin

Share