भैयादूज पर यमुनोत्री धाम के कपाट होंगे बंद, तिथि की घोषणा

भैयादूज पर यमुनोत्री धाम के कपाट होंगे बंद, तिथि की घोषणा

चारधाम के प्रमुख तीर्थों में से एक यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर 3 नवंबर को बंद किए जाएंगे। यह निर्णय मकर लग्न और अनुराधा नक्षत्र के सौभाग्य योग के दौरान लिया गया। इस संबंध में कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा खरशाली गांव में स्थित मां यमुना मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की बैठक में की गई, जिसमें पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने इसकी जानकारी दी।

भाई शनिदेव महाराज की डोली लेकर जाएंगे यमुनोत्री
पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कपाट बंद होने के दिन, सुबह खरशाली गांव से मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद, दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर पुरुषोत्तम उनियाल के साथ सुरेश उनियाल, अजबीन पंवार, प्यारे लाल उनियाल, धनश्याम उनियाल, संदीप उनियाल, विजय, संजीव, अरुण उनियाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

admin

Leave a Reply

Share