यमुनोत्री धाम में एयरलिफ्ट से पहुंचेगी भारी मशीनें, बाढ़ सुरक्षा कार्यों को मिलेगी गति

यमुनोत्री धाम में एयरलिफ्ट से पहुंचेगी भारी मशीनें, बाढ़ सुरक्षा कार्यों को मिलेगी गति

यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को मजबूत करने के लिए अब बड़ी मशीनों को चिनूक हेलिकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए गरुड़ गंगा क्षेत्र में बनाए जा रहे हेलीपैड का चीता हेलिकॉप्टर से निरीक्षण किया गया। वर्ष 2024 की जुलाई में आई आपदा से धाम में काफी नुकसान हुआ था, जिससे लंबे समय से चल रहे सुरक्षा कार्यों पर सवाल खड़े हुए।

पुरोहित समाज और जिला प्रशासन की पहल पर अब केदारनाथ की तर्ज पर यमुनोत्री में भी स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए चारधाम यात्रा प्रशासन ने वायुसेना की मदद से एयरलिफ्ट योजना तैयार की है। जल्द ही चिनूक हेलिकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग की जाएगी, ताकि आवश्यक मशीनें सुरक्षित ढंग से हेलीपैड तक पहुंचाई जा सकें और कार्यों में तेजी लाई जा सके।

admin

Share