11 नवजातों की खोपड़ी और हड्डियां इस जगह से हुई बरामद

मुंबई। एक चौकाने वाली खबर आई है की13 साल के नाबालिग बच्ची के साथ महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राइवेट अस्पताल ने अवैध अबॉर्शन किया, जिसके बाद जब पुलिस ने कार्रवाई की तो जांच करते समय 11 नवजातों की खोपड़ी और शरीर की हड्डियां मिली। नवजातों की हड्डियां और खोपड़ी को, अस्पताल के पीछे गोबर गैस प्लांट के अंदर गड्ढा बनाकर छिपाया गया था। मामले में 13 साल की नाबालिक पीड़िता के गर्भपात के आरोप में महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, आवी॔ का रहने वाला एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़के ने 13 साल की नाबालिक बच्ची से बलात्कार के बाद गर्भवती हो गई। यह मामला रविवार (9 जनवरी) शाम दर्ज किया गया था। आवी॔ पुलिस ने नाबालिग के बच्चे का अबॉर्शन करने वाले मां-बाप और एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आवी॔ पुलिस के मुताबिक डॉक्टर महिला ने 25 हज़ार रुपये लेकर नाबालिक का अबॉर्शन किया था । अब पुलिस को शक था कि ये इस अस्पताल में गर्भपात का पहला मामला नहीं है। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो हॉस्पिटल के पीछे गोबर गैस का गड्ढा होने का संदेह हुआ। पुलिस ने जांच में पाया कि 11 में से 8 खोपड़ी और 55 हड्डियां मिली। पुलिस ने हॉस्पिटल का रजिस्टर भी जब्त कर लिया है जिसमें 8 महीने से चल रही गर्भपात कि जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस ने बताया है कि सभी का डीएनए कराया जाएगा |

Related articles

Leave a Reply

Share