वर्ष 1975 के आपातकाल पर देशव्यापी में अभियान छेड़ेगी भाजपा

वर्ष 1975 के आपातकाल पर देशव्यापी में अभियान छेड़ेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तय किया है कि पूरे देश में 1975 के आपातकाल पर एक अभियान शुरू किया जाएगा। भाजपा के अनुसार इस दौरान कांग्रेस को बेनकाब किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा अभियान के मुख्य आयोजन को संबोधित किया जाएगा। इस अभियान को ‘लोकतंत्र के काले दिन’ नाम दिया गया है।

अनिल बलूनी ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोप दिया था। उन्होंने कहा ‘भारत के मजबूत लोकतंत्र में आपातकाल एक कभी न भूला जाने वाला काला अध्याय है। आपातकाल लागू होने के अगले 21 महीनों में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश के लोकतंत्र और संविधान को बंधक बना लिया था। जनता, मीडिया और विपक्ष के नेताओं पर अनगिनत अत्याचार किए गए। इस दौरान नागरिक अधिकारों को खत्म कर दिया गया और तत्कालीन सरकार के खिलाफ उठने वाली आवाजों का दमन किया गया। आज भी 25 जून 1975 क बारे में पढ़कर पढ़कर मन में भय उत्पन्न हो जाता है।’

Related articles

Leave a Reply

Share