मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही: चौधरी नीरपाल

मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही: चौधरी नीरपाल

सहारनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर मंडल प्रभारी चौ०नीरपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा पर हल्ला बोलते हुए जिला मुख्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ।कार्यकर्ताओं ने भाजपा भगाओ,देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ -भाजपा हटाओ,किसानों के लुटेरो को सबक सिखाओ आदि नारे लगाये धरना दिया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता हकीकत नगर के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने धरना धरना स्थल पर धरना देकर जुलूस के रूप में पुलिस लाइन के सामने से कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुँचकर प्रर्दशन किया ततपश्चात कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ आक्रोशित हो गये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंडल प्रभारी चौ०नीरपाल सिंह ने कहा कि देश के अन्नदाता को धोखा दिया जा रहा है किसानों के साथ विश्वासघात हो रहा है केन्द्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र के चारो स्तम्भों विधायिका,न्यायपालिक, कार्यपालिका ओर पर्स को कमजोर करने का कार्य किया है बल्कि इतना ही नही देश के तमाम शोषिक संस्थाओं में अनावश्यक हस्तक्षेप कर उसकी गुणवत्ता को नुकसान पहुंचाया है सी.बी.आई,आयकर ओर फेमा जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग दुखद व घ्रणित है चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि जिस लोकतंत्र ने नरेंद्र मोदी को सत्ता दिलाई मोदी सरकार उसी लोकतंत्र का गला घोंट रही है लोकतंत्र और देश के बुनियादी मूल्यों को खत्म करने पर तुली है भाजपा महानगर अध्यक्ष इसरार चौधरी ने कहा कि भाजपा बड़े बड़े वायदे कर सरकार में आई थी बेरोजगारी ने युवाओं की कमर तोड़ दी है हमारे नेता शिवपाल सिंह यादव गांव किसान,नोजवानो, मजदूरों,मजलूमों व अल्पसंख्यक की लड़ाई के साथ साथ सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे है महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती शर्मा ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है महिलाओं पर अत्याचार,हो रहे है आंगनवाड़ी महिलाओं को लाठियो से पीटा जा रहा है लोकसभा चुनाव में जनता गिन गिन कर बदल लेगी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्तजिर सलमानी ने कहा कि अब भाजपा से सड़कों पर निपटेंगे।
धरना प्रदर्शन में-जिला महामंत्री शबनम कुरेशी,शाहिस्ता, रोजलिन, सायरा,चौ०सुरेश, नरेश,चौ०प्रीतम,चौ०राजेन्द्र,शादबशेख, महबूब अब्बासी, नोशद आदि रहे।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता

Related articles

Leave a Reply

Share