एक्सक्लूसिव:- कांग्रेस में नहीं जा रहे जनरल खंडूडी के बेटे मनीष खंडूडी, विधायक का दावा- नहले पर दहला, कांग्रेस के कई नेता थाम सकते हैं भाजपा का दामन

एक्सक्लूसिव:- कांग्रेस में नहीं जा रहे जनरल खंडूडी के बेटे मनीष खंडूडी, विधायक का दावा- नहले पर दहला, कांग्रेस के कई नेता थाम सकते हैं भाजपा का दामन

देहरादून। पांच लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तराखंड में दोनों राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस में टिकटों को लेकर दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली से देहरादून तक सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है कि भाजपा सांसद व रिटायर्ड मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस का हाथ थामने जा रहे हैं। चचायें गर्म है कि वह 16 को मार्च को देहरादून में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

कांग्रेस के कई नेता थाम सकते हैं भाजपा का दामन

मीडिया ने जब भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष अजय भट्ट से यह सवाल किया तो उनका कहना था पार्टी का कोई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहा है। भट्ट ने कहा कि मनीष पार्टी के सदस्‍य नहीं है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह इस चर्चा से अनभिज्ञता जाहिर की है। अजय भट्ट ने कहा कि ये कांग्रेस का दुष्‍प्रचार है। भट्ट ने दावा किया कि भाजपा का तो नहीं, लेकिन कांग्रेस के कई नेता भाजपा में आने को कतार लगाए खड़े हैं। इनमें कई बड़े नाम शामिल है, लेकिन पार्टी को कोई जल्‍दी नहीं है, गुण दोष के आधार पर ऐसे नेताओं को भाजपा में शामिल किया जाएगा।

महेन्द्र का बड़ा बयान, कांग्रेस में नहीं जायेंगे खंडूडी

वहीं इन चर्चाओं के बीच बद्रीनाथ से भाजपा विधायक महेन्द्र भट्ट ने दावा किया कि खंडूडी परिबार भाजपा के प्रति सर्मपित परिवार है। और किसी भी कीमत पर वह कांग्रेस ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता और बद्रीनाथ से विधायक महेन्द्र भट्ट का कहना है कि जनरल खंडूडी के बेटे किसी भी हालत में कांग्रेस में नहीं जा सकते हैं। ये घोषणा में एक कार्यकर्ता के तौर पर कर सकता हूं। जनरल खंडूडी राष्ट्रवादी सोच के व्यक्ति हैं। और कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विषयों पर हमेशा उन्होंने अपना रूख स्पष्ट किया है। उनकी बेटी रितु खंडूडी हमारी पार्टी की निष्ठावान विधायक है। मैने सदन और समाज में उनको सुना है। वो कांग्रेस के भ्रष्टाचार को लेकर खुलकर बोलती हैं। उस परिवार के आर्दश संस्कार है। वो कभी कांग्रेस में नहीं जा सकते हैं। परिवार के संस्कार बेटे को भी मिलते हैं वो किसी भी कीमत पर कांग्रेस में नहीं जा सकते हैं। विधायक ने दावे के साथ कहा कि वह किसी भी कीमत पर कांग्रेस में नहीं जा सकते हैं।

कौन है मनीष खंडूड़ी

मनीष खंडूड़ी सांसद व पूर्व मुख्‍यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेवानिवृत) के बेटे हैं। पेशे से पत्रकार और आइटी जानकार मनीष फेसबुक इंडिया के न्‍यूज पार्टनरशिप के हेड हैं। उन्‍होंने बिजनेस स्‍टैंडर्ड, बिजनेस वर्ल्‍ड सरीखों पत्र-पत्रिकाओं के लिए प‍त्रकारिता की और सीएनएन के डिजिटल संस्‍करण से भी जुड़े हैं। वो शिकागो के कैलाग स्‍कूल आफ मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी से स्‍नातक हैं।

Related articles

Leave a Reply

Share