उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कल होगा फैसला

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कल होगा फैसला

उत्तराखंड के 47 लाख से ज्यादा मतदाताओं के मन की बात मंगलवार को ईवीएम से बाहर निकलकर 55 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करेगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले अल्मोड़ा, नैनीताल और टिहरी लोकसभा सीटों के परिणाम आने की संभावना है।

आंकड़ों पर भी डालिए नजर

– 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है ।
– 57.22 प्रतिशत मतदाताओं ने किया था मतदान।
-47 लाख से अधिक मतदाता लिखेंगे हार-जीत इबारत।
-14 सबसे अधिक प्रत्याशी हरिद्वार लोस सीट पर।
-61.88 प्रतिशत मतदान हुआ था 2019 के चुनाव में

admin

Share