जोशीमठ पहुंचे रक्षामंत्री, देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
![जोशीमठ पहुंचे रक्षामंत्री, देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का किया लोकार्पण](https://gauravnews.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-19-at-4.44.25-PM.jpeg)
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को जोशीमठ के ढाक पहुंचे। यहां से उन्होंने भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे समेत देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें 28 पुल और छह सड़के शामिल हैं। रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा चाक चौबंद रही। सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचे।