किसान आंदोलन: डल्लेवाल का संदेश आज, आगामी रूपरेखा तैयार

किसान आंदोलन: डल्लेवाल का संदेश आज, आगामी रूपरेखा तैयार

खनौरी किसान मोर्चे पर आज किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल देशवासियों को संदेश देंगे। स्वास्थ्य में सुधार के बाद डल्लेवाल सुबह 10 बजे मीडिया के सामने आएंगे। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने यह जानकारी दी। गणतंत्र दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, और राजस्थान समेत कई राज्यों में किसान सड़कों पर उतरे।

मध्यप्रदेश के अशोक नगर में डल्लेवाल के समर्थन में किसानों ने बाइक यात्रा की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया। किसानों ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।

आगामी कार्यक्रम और टिकैत का समर्थन
किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर 11 फरवरी को रत्नपुरा, 12 फरवरी को दातासिंहवाला-खनौरी, और 13 फरवरी को शंभू मोर्चे पर महापंचायत होगी। किसान नेता राकेश टिकैत ने आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने एमएसपी को राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखने की बात कही।

admin

Share