कैंची धाम के पास खाई में गिरी श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो, तीन की मौत, पांच घायल

कैंची धाम के पास खाई में गिरी श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो, तीन की मौत, पांच घायल

नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास भीमताल–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो वाहन खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो निगलाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवाली पहुंचाया गया।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि वाहन में सवार घायलों में ऋषि पटेल (7), स्वाति (20), अक्षय (20), ज्योति (25), करण (25), राहुल पटेल (35), गंगा देवी (56), बृजेश कुमारी (26) और नैन्सी गंगवार (24) शामिल थे। सभी पीलीभीत और बरेली क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

kainchi-dham-scorpio-falls-into-gorge-three-killed

सीएचसी भवाली के चिकित्सक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि गंगा देवी, नैन्सी गंगवार और बृजेश कुमारी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। शेष पांच घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र हल्द्वानी रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 5,300 से अधिक बच्चों को 3.09 करोड़ रुपये डीबीटी से मिले

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पहाड़ी मार्गों पर लगातार बढ़ते यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाता है।

Saurabh Negi

Share