देहरादून महानगर महिला कांग्रेस के द्वारा लोक सभा चुनाव के लिए  पदाधिकारियों की नियुक्ति

देहरादून महानगर महिला कांग्रेस के द्वारा लोक सभा चुनाव के लिए  पदाधिकारियों की नियुक्ति

देहरादून– देहरादून महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश रमन की अध्यक्षता मे रायपुर ब्लॉक मे बैठक सम्पन्न हुई।सर्वप्रथम पुलवामा घटना मे शहीद हुए भारतीय सेना के जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।बैठक मे महिला कांग्रेस की महानगर प्रभारी मंजू डोभाल की उपस्तिथि मे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।आगामी लोक सभा चुनावों मे महिला कांग्रेस की भूमिका पर भी चर्चा हुई।बैठक मे यह भी निर्णय लिया गया कि लोक सभा चुनाव 2019 के मद्देनजर महिला कांग्रेस से प्रतेक बूथ मे 5-5 महिला कार्यकर्ताओ को जोडने का काम किया जायेगा।बैठक की जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रकला नेगी ने बताया कि महिला कांग्रेस द्वारा 7मार्च से 9मार्च तक महिला अधिकार रैली का आयोजन किया जायेगा।बैठक मे ब्लॉक अध्यक्ष,वार्ड अध्यक्ष व पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिस मे सरिता बिष्ट को ब्लॉक अध्यक्ष व प्रतिभा पुण्डीर, सुदेश, ज्योती देवी,प्रतिभा पाण्डे को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया।बैठक मे पुष्पा पंवार,अनुराधा,कविता नेगी,सरोज वर्मा,मकुन्दी कुमारी,सुशीला वर्मा,योगेश खंडूजा,किरन तिवारी,रुचि वर्मा,आशा थापा,सुमन आदि उपस्थित रही।

 

 

 

Related articles

Leave a Reply

Share