माताश्री मंगला जी को मिला अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मान

माताश्री मंगला जी को मिला अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मान

नई दिल्ली– नई दिल्ली के अशोका होटल मे आयोजित एक भव्य कार्यक्रम मे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही विश्वभर की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए सेवा कर रही समाज सेवी माताश्री मंगला जी को अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।माताश्री मंगला जी को सम्मान देते समय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने कहा की आज बडे हर्ष का दिन है की संसार मे अपने कार्यों व संघर्ष से लोगो की मदद व मार्गदर्शन करने वाली महिलाए आज हमारे बीच मे मौजूद हैं।उन्होनें कहा कि माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी आज के समय में हम सब के लिए प्रेरणास्रोत हैं।जिनके माध्यम से देश के गरीब,दिव्यांग,अनाथ व विधवा महिलाओं का जीवन नई दिशा की ओर बढ़ रहा है।हिन्दी लेखक व गीतकार प्रसून जोशी ने कहा कि महिलाओं मे संघर्ष कर के आगे बढ़ने की लगन बहुत परिपक्व होती है।माताश्री मंगला जी ने कहा कि हम तमाम महिलाओं को मुख्यधारा से जोडने की कोशिश कर रहे है जो शोषित,तिरस्कृत,अपनो लोगो द्वारा ठुकरा दी गयी है।हम विधवा महिलाओं के लिए एक मजबूत नीव स्थापित कर रहे है।जो बहुत ही कम उम्र मे अन्धेरे के आगोश मे चली गई है हम उन्हे अंधेरे से निकालने की कोशिश कर रहे है।महिलाओं कोआत्मनिर्भर होना चाहिये। इस मौके पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी,अभिनेत्री व राजनेत्री किरन खेर,अभिनेत्री रवीना टंडन,कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा,भारतीय मुक्केबाज़ मैरी कॉम,भारतीय एथलीट पीटी ऊषा,सांसद रमेश पोखरियाल निशंक आदि उपस्थित रहे ।

Related articles

Leave a Reply

Share