उत्तराखंड में बदला मौसम, हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी; केदारनाथ घाटी में तेज बारिश

उत्तराखंड में बदला मौसम, हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी; केदारनाथ घाटी में तेज बारिश

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है। हेमकुंड साहिब में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है। केदारनाथ घाटी में भी बारिश का दौर जारी है।

पहाड़ी क्षेत्रों के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। इससे दृश्यता कम होने के कारण पर्वतीय मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। खराब मौसम के बीच बारिश और कम दृश्यता से तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए तीर्थयात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने और संवेदनशील व जोखिम वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता रखने की सलाह दी है।

लगातार बारिश और कई क्षेत्रों में कम दृश्यता को देखते हुए प्रशासन ने पर्वतीय सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखने को कहा है। खराब मौसम के दौरान संवेदनशील स्थानों के पास विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

हेमकुंड साहिब में हुई पहली बर्फबारी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व घने कोहरे से मौसम में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Saurabh Negi

Share