पुलवामा हमले के शहीदों को गु०नेहरू कालोनी ने दी श्रद्धांजलि (देह शिवा वर मोहे इह शुभ करमन ते कबहुं न डरूं)

पुलवामा हमले के शहीदों को गु०नेहरू कालोनी ने दी श्रद्धांजलि (देह शिवा वर मोहे इह शुभ करमन ते कबहुं न डरूं)

देहरादून–गुरुद्वारा दुख निवारन साहिब नेहरू कालोनी में पुलवामा हमले में शहीद हुए सेना के जवानों को गुरूचरणों में उनकी आत्मा की शांति के लिए भाई शमशेर सिंह हैड ग्रंथी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने अरदास की एवं गुरुघर से शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के माता-पिता को सरोपा भेंट किया गया।

प्रातः नितनेम के पश्चात भाई गुरचरन सिंह ने (सूरा सो पहचानिए जो लरे दीन के हेत) का गायन किया भाई शमशेर सिंह ने कहा कि हमारे लिए देश का हित सर्वोपरि है। शहीद किसी कौम का नहीं होता पूरा ब्रह्माण्ड उसकी शहादत को याद करता है। कोमोडोर बी एस सेखो एवं सेवा सिंह मठारू ने भी देश एवं उत्तराखंड के मेजर चित्रेश बिष्ट एवं मेजर विभूति शंकर डौढियाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गुरूघर पधारे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द् सिंह रावत ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि समाज इनकी शहादत का कष्ट समझता है। स्मृतियाँ हमेशा हमारे मनों में रहती हैं। सैन्य ताकत से कश्मीर हमारा है। प्रत्येक नागरिक के मन में गुस्सा है कि आतंकवाद का बदला लेना चाहिए सरकार शहीदों के परिवार को सहयोग करेगी। गुरुघर से शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता रिटायर इंस्पेक्टर एस एस बिष्ट माता रेखा बिष्ट भाई नीरज बिष्ट एवं बहन श्रुति को शाल उढाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा अध्यक्ष अरविंद सिंह रतरा महासचिव रणजीत सिंह गुरूद्वारा रेसकोर्स के प्रधान हरभजन सिंह आनन्द गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढत बाजार के कार्यकारिणी के सदस्य मनजीत सिंह सेवा सिंह मठारू प्रेमनगर गुरुद्वारा के सदस्य जसवीर सिंह कर्नल एम एस साहनी कर्नल आनन्द रैना जी आदि उपस्थित थे।

Related articles

Leave a Reply

Share