पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पोप फ्रांसिस का सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वेटिकन स्थित कासा सांता मार्टा में सुबह 7:35 बजे (स्थानीय समयानुसार) उन्होंने अंतिम सांस ली। वेटिकन सूत्रों के अनुसार, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में ईस्टर पर वे सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए थे। उनके निधन के बाद वेटिकन में नौ और वैश्विक कैथोलिक समुदाय में 14 दिन का शोक घोषित किया गया है।
पोप फ्रांसिस, जिनका जन्म अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो के रूप में हुआ था, 2013 में पोप बेनेडिक्ट XVI के इस्तीफे के बाद पोप बने थे। वे यूरोप से बाहर के पहले पोप और इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे। अपने जीवन को उन्होंने चर्च और गरीबों की सेवा के लिए समर्पित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पोप फ्रांसिस को करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने गरीबों और वंचितों के लिए आशा का संचार किया। पीएम मोदी ने उनकी भारत यात्रा और विकास के प्रति उनकी सोच को भी याद किया।