UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप, 97.83% अंक प्राप्त किए

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप, 97.83% अंक प्राप्त किए

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। हाईस्कूल में 90.11% और इंटर में 81.15% छात्र-छात्राएं सफल हुए। हाईस्कूल में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% (587 अंक) के साथ प्रदेश में टॉप किया।

दूसरे स्थान पर इटावा की अंशी तिवारी और बाराबंकी के अभिषेक कुमार यादव रहे, दोनों ने 586 अंक (97.67%) प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर मुरादाबाद की ऋतु गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा और जालौन की सिमरन गुप्ता रहे, सभी को 585 अंक (97.50%) मिले।

हाईस्कूल में 1149984 लड़के और 1144138 लड़कियां पास हुईं। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.87% रहा, जो लड़कों के मुकाबले 7.21% अधिक है। परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक 8140 केंद्रों पर हुई थी। इस बार 51.34 लाख छात्र उपस्थित रहे और 3.02 लाख अनुपस्थित रहे। पिछले पांच वर्षों की तुलना में 2025 में उपस्थिति सबसे बेहतर रही।

admin

Share