उत्तराखंड परिवहन निगम: 100 बसों की खरीद को मंजूरी, जल्द जारी होगा टेंडर

उत्तराखंड परिवहन निगम: 100 बसों की खरीद को मंजूरी, जल्द जारी होगा टेंडर

उत्तराखंड परिवहन निगम ने 100 नई बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी है। निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने इसके लिए समिति गठित कर दी है, और इसी सप्ताह टेंडर जारी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक नई बसें निगम को मिल जाएंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 नवंबर 2023 को परिवहन निगम को तत्काल 100 बसें खरीदने के निर्देश दिए थे। पहले योजना थी कि बसें उसी टाटा कंपनी से खरीदी जाएं, जिससे पहले ली गई थीं, लेकिन वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव को रोक दिया। इसके बाद नए टेंडर का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया, जिस पर अंततः स्वीकृति मिल गई।

करीब चार महीने से यह प्रक्रिया फाइलों में ही अटकी थी, लेकिन अब तेजी आई है। अमर उजाला में मंगलवार को इस देरी को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रक्रिया में गति आई है। उम्मीद है कि जल्द ही टेंडर जारी कर बसों की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

admin

Share