विनीत जोशी को मिला यूजीसी का अतिरिक्त प्रभार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के पूर्व अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार का कार्यकाल पूरा होने के बाद, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को यूजीसी का अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह अगली स्थायी नियुक्ति तक इस पद पर बने रहेंगे।
विनीत जोशी 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह मणिपुर के मुख्य सचिव, रेजिडेंट कमिश्नर, CBSE के चेयरमैन और NTA के महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने IIT कानपुर और IIFT से शिक्षा प्राप्त की है।
जोशी ने देश की परीक्षा प्रणाली को सुधारने में अहम भूमिका निभाई है। दिसंबर 2019 से नवंबर 2020 तक उन्होंने NTA के माध्यम से NEET, JEE Main और UGC-NET जैसी परीक्षाओं का सफल संचालन किया। फरवरी 2010 से नवंबर 2014 तक CBSE प्रमुख रहते हुए उन्होंने CCE जैसी शैक्षणिक सुधार योजनाओं को लागू किया था।