कांग्रेस … राहुल की रैली के लिए फुल तैयारियों में जुटे सभी

कांग्रेस … राहुल की रैली के लिए फुल तैयारियों में जुटे सभी

देहरादून। कांग्रेस के उत्तराखंड के सभी बडे से लेकर छोटे नेता इस वक्त अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 मार्च को परेड ग्राउंड में होने जा रही रैली को सफल बनाने के लिए खूब मेहनत करने में जुटे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से लेकर यूथ कांग्रेस फुल तैयारियों में लगे हुए हैं।

किसान कांग्रेस ने रैली की तैयारियां की तेज

देहरादून। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 1़6 मार्च को आयोजित रैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में राठी ने कहा कि रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिए गए हैं। राठी ने कहा कि हजारों की संख्या में प्रदेश भर से किसान रैली में सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा रैली की तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक बैठक 15 मार्च को बुलाई गई है।

राहुल की रैली के लिए यूथ कांग्रेस उत्साहित

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 मार्च को देहरादून रैली को लेकर यूथ कांग्रेसी काफी उत्साहित हैं। प्रेसवार्ता में मुख्य प्रवक्ता विकास नेगी ने कहा कि रैली में युवाओं की भागीदारी जबर्दस्त होगी। उन्होंने कहा युवा अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर युवाओं में काफी जोश है। उन्होंने कहा हम सभी युवा राहुल गांधी की रैली की सफलता के लिए पूरे जोर-शोर से जुटे हुए हैं। प्रेसवार्ता में युवाओं ने माना कि सभी लोकसभा सीट जीताने में युवाओं और यूथ कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी। राहुल गांधी जी को युवाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी। यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राबिन त्यागी ने कहा राहुल गांधी के आगमन पर देहरादून जिले के युवाओं की अहम भूमिका रहेगी।
राज्य समन्वयक शिवा वर्मा ने कहा युवाओं का उत्साह राहुल गांधी जी को लेकर बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा ही देश का भविष्य चुनेंगे। शिवा ने दावा किया कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना अभी से युवाओं ने शुरू कर दिया है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सोनू हसन, मोहित ग्रोवर, सौरभ त्यागी, गौरव शर्मा, सिद्धार्थ वर्मा, नयन सती, नीतिश मौर्या आदि मौजूद रहे।

महिला कांग्रेस ने राहुल की रैली की तैयारी को बैठक की

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून में होने वाली महा रैली की तैयारी हेतु महानगर महिला कांग्रेस की बैठक महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी परमिन्दर कौर भी उपस्थित थीं। बैठक में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने 16 मार्च को परेड ग्राउण्ड में आयेाजित होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में प्रदेशभर से पहुंचने वाली महिला कार्यकर्ताओं के बैठने आदि की व्यवस्था पर चर्चा की गई तथा व्यवस्था कमेटी का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, मीना रावत, जेबा खान, ममता शाह, अनुराधा तिवाडी, कविता माहुर, सुशीला शर्मा, अम्बिका चौहान, साधना, बाला शर्मा, अन्जुम, सहित कई महिला पदाधिकारी मौजूद थे।

शहीदों के घर भी जाएंगे राहुल गांधी

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 16 मार्च को रैली के बाद शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। इस संबंध में एसपीजी के अफसरों ने कांग्रेसियों और पुलिस के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की। पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स भी मांगी गई है। महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि शहीदों के परिजनों को इस बावत सूचना दी गई है।

Related articles

Leave a Reply

Share