प्रदेश युवा कांग्रेस उत्तराखंड कार्यकर्ताओं ने स्कूटर-मोटर साईकिल रैली निकाली 

प्रदेश युवा कांग्रेस उत्तराखंड कार्यकर्ताओं ने स्कूटर-मोटर साईकिल रैली निकाली 

देहरादून–प्रदेश युवा कांग्रेस उत्तराखंड कार्यकर्ताओं ने स्कूटर-मोटर साईकिल रैली निकाली ।आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धसमाना व प्रदेश प्रभारी युथ कांग्रेस अंकुर वर्मा जी ने झण्डी दिखा कर रैली का आयोजन किया।

प्रदेश अध्यक्ष युथ कांग्रेस विक्रम रावत के नेतृत्व मे दुपहिया रैली कर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश युथ कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता विकास नेगी ने बताया कि युथ कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के 16 मार्च को देहरादून आने पर प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज स्कूटर-मोटर साईकिल रैली कर स्वागत रैली आयोजन किया गया है ।

युथ कांग्रेस द्वारा आयोजित स्कूटर-मोटर साईकिल रैली निकाली ।कांग्रेस भवन से दुपहिया वाहन रैली में सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सोनू हसन ,राष्ट्रीय संयोजक इशिता सेंधा ,उपाध्यक्ष रॉबिन त्यागी , जसविंदर सिंह गोगी ,संग्राम पुण्डीर , शिवा वर्मा , मोहित ग्रोवर , विनीत भट्ट ,मोहित मेहता, गौरव शर्मा ,नित्यानंद कोठियल, विकास नेगी ,हिमांशु रावत , अंजलि चमोलि , अंकित पल राजपूत , राजेश भट्ट सिद्धार्थ वर्मा ,वसीम अहमद , अमर मालिक , फ़ारूख ,संजय चंद आदि कई कार्यकर्ता मौजूद  रहे ।

 

Related articles

Leave a Reply

Share