कांग्रेस की लोकसभा चुनावी हुंकार देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं

कांग्रेस की लोकसभा चुनावी हुंकार देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं

देहरादून –कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देवभूमि  उत्तराखंड  की अस्थाई  राजधानी देहरादून के परेड मैदान से लोकसभा की चुनावी हुंकार भरतें हुए कहां कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं।

उन्होंने रैली में मौजूद जनसमूह से आह्वान किया कि वह कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाएं कांग्रेस की सरकार बवाने पर हर गरीब को न्यूनतम इनकम की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि एनडीए का पांच साल का कार्यकाल बहुत ही निराशाजनक रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता और युवाओं की सरकार चलाएगी। उन्होंने चिंता जताई कि पिछले 5 सालों में देश में बेरोजगारी की दर बहुत बढ़ी है। गौरतलब है कि गुजरात में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद परिवर्तन रैली के रूप में राहुल की यह पहली बड़ी जनसभा थी।

पुलवामा हमले के बाद शूटिंग में बिजी थे मोदी..
राहुल ने कहा कि उत्तराखंड का देश की सुरक्षा में जो योगदान है, उसका दिल से धन्यवाद करता हूं। देश रक्षा के लिए यहां के जवान हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद हम भाजपा सरकार के साथ खड़े थे, लेकिन पुलवामा हमले के बाद कॉर्बेट नेशनल पार्क में डिस्कवरी चैनल  के लिए शूटिंग में बिजी रहे। इतना ही नहीं।

राहुल ने एकबार फिर से किसानों को लेकर मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन उस वादे का क्या हुआ। हमने भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में वही बात की और दस दिन के भीतर कर्ज माफ भी कर दिया। मोदी के पंद्रह लाख का वादा भी हवाई साबित हुआ।उनका कहना है कि देश के सामने दो समस्या, रोजगार, किसानों की समस्या है। पांच साल में मोदी ने इन दोनों के बारे में कुछ नहीं सोचा। तूफान आता है किसान का पैसा अंबानी के खाते में जाता है।दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है राफेल…राहुल ने कहाकि राफेल को लेकर अंबानी को भी आड़े हाथ लिया।

उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि कोई है यहां जिसने अनिल अंबानी का नाम नहीं सुना। उन्होंने आगे कहा कि क्या अंबानी ने आज तक कोई हवाई जहाज बनाया है। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट मिलने से ठीक पहले अनिल अंबानी नई कंपनी खोलते हैं, उसी कंपनी को दुनिया का सबसे बड़ा राफेल का कॉन्ट्रेक्ट मिल जाता है।अनिल अंबानी को मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये सीधे दे दिए।

इसलिए राफेल सौदेबाजी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी ने देश की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने ये भी कहा कि जब सीबीआइ चीफ ने कहा कि वे इस घोटाले की जांच करेंगे, तो उन्हें डेढ़ बजे रात को निकाल दिया जाता है।

राहुल ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी यह स्वीकार किया कि मोदी ने सीधी बात फ्रांस की कंपनी से की। राहुल गांधी ने कहा कि आखिर मनीष खंडूड़ी आज कांग्रेस में क्यों हैं। भुवन चंद्र खंडूड़ी देश की डिफेंस सर्विसेज कमेटी के सदस्य थे। आखिर मोदी ने उन्हें कमेटी से क्यों हटा दिया। खंडूड़ी को सच बोलने की सजा मिली है।इससे पहले मंच पर पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

इसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी को कांग्रेस में शामिल किया।विशाल परिवर्तन रैली के बाद राहुल गांधी जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीद हुए जवान  मोहनलाल रतूड़ी, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के परिजनों से मुलाकात।

Related articles

Leave a Reply

Share