42.8 डिग्री पहुंचा देहरादून का तापमान

42.8 डिग्री पहुंचा देहरादून का तापमान

मई में बीते कुछ दिनों से हर रोज रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की जा रही है। देहरादून के तापमान ने बृहस्पतिवार को तीसरी बार दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेशभर के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी तेवर दिखा रही है। गर्म हवाएं दिन के साथ ही रात को भी झुलसा रही हैं। गर्म हवाओं से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को मुश्किल झेलनी पड़ रही है। दिन भर चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में हुई बढ़ोतरी का असर रात के न्यूनतम तापमान में भी देखने को मिला। रात का पारा भी सात डिग्री अधिक रहने से गर्म हवाओं ने खूब परेशान किया। दून का न्यूनतम पारा 29.3 डिग्री दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें – 38वें राष्ट्रीय खेलों के स्टेडियम व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे अमित सिन्हा

राहत मिलने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, जून के पहले सप्ताह के बाद गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार हैं।

तापमान में 4.5 की बढ़ोतरी के बाद चलती हैं गर्म हवा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद हीट वेव चलती है। इस बार मई में अभी तक कई बार सामान्य तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्म हवाएं चली हैं। इसका असर रात के समय में भी देखने को मिला।

Related articles

Leave a Reply

Share