एकता विहार कॉलोनी वासियो ने आतंकी हमले में शहीद हुए  CRPF जवानो को दी श्रद्धांजली

एकता विहार कॉलोनी वासियो ने आतंकी हमले में शहीद हुए  CRPF जवानो को दी श्रद्धांजली

देहरादून– आज एकता विहार कॉलोनी वासियो ने पुलवामा मे हुए आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF जवानो को दी श्रद्धांजली ।एकता विहार कॉलोनी वासियो ने जम कर आतंकवाद व पकिस्तान विरोधी नारेबाजी की। किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय भट्ट जी ने कहा की अब देश के प्रतेक भारतीय को एक जुट होकर आतंकवाद को खत्म करने के लिए कमर कस लेनी चाहिये।आज देश की सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कठोर से कठोर कदम उठाया जा रहा है ।हम सब भारत वासियो को मिलकर आतंकवाद को जड से मिटाना होगा।किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री राजेन्द्र व्यास जी ने कहा की पुलवामा मे हुई ये आतंकी घटना की हम घोर निदा करते है।शहीद हुए CRPF जवानो के परिजनो के इस दुख की घड़ी मे हम सब उनके साथ खडे है।इस मौके पर मनमोहन पंवार, मुन्नी खण्डुरी,  एम एम जुयाल,  रमेश तिवारी, विवेक वर्मा,  विकास कणनवाल,  व्हीको नेगी,  मीना मैथानी, गीता पुरोहित, भारती व्यास, अर्चना डिमरी,  इतावर सिह रमोला, सुधा बहुगुणा, राजी पंवार, श्रीमती नेगी, श्री रावत आदि सहित पूरी कॉलोनी ने रोश व्यक्त किया। जिसमे भारी संख्या मे महिलाओ ने भाग लिया।

 

 

Related articles

Leave a Reply

Share