शीत लहर को धत्ता बता रहा गैरसैंण अभियान का धरना| गैैरसैंण मंच को चुना प्रादेशिक कर्मियों ने अपने ‘शट डाउन’ सभा के लिए|

शीत लहर को धत्ता बता रहा गैरसैंण अभियान का धरना| गैैरसैंण मंच को चुना प्रादेशिक कर्मियों ने अपने ‘शट डाउन’ सभा के लिए|

 

देहरादून 31 जनवरी 2019| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* का धरना आज 137वाँ दिवस में प्रवेश कर गया| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* द्वारा बताया गया कि आज भी बडी तादाद में अभियानकर्मी शीत लहर को मात देते हुए 137वाँ दिवस का धरना जस का तस जारी रहा| उधर प्रादेशिक कर्मचारियों ने आज ‘शट डाउन’ के लिए गैरसैंण अभियान के मंच को ही विशेष रूप से चुना व यहीं पर सभा भी की| गैरसैंण अभियान के कोर कमेटी के अभिन्न सदस्य विजय सिंह रावत ने भी गैरसैंण मंच के आगे संपन्न हुई कर्मचारियों की सभा को संबोधित किया| श्री विजय सिंह रावत ने *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* की ओर से कर्मचारियों की समस्त मांगों के लिए समर्थन दिया| श्री रावत ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनसे गैरसैंण राजधानी के लिए खुलकर उतरने का आह्वान किया| आज यहाँ गैरसैंण अभियान मंच पर पहुंचे हड़ताली कर्मचारियों ने भी खुलकर अपना समर्थन गैरसैंण आंदोलन को देते हुए पंजिका पुस्तिका मे हस्ताक्षर दर्ज किए|
आज *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* के 137वाँ दिवस के धरना में भागीदारी करने वालों में *विजय सिंह रावत, हर्ष मैंदोली, मनोज कुमार बडोला, प्रवीन गुसांई, अनिल बड़थ्वाल, विजय सिंह पंवार, श्रीमती सुमन डोभाल काला, शिव प्रसाद सती, मनोज जोशी, सोहन सिंह रावत, डी.पी.बुडलाकोटी, सुरेनेद्र सिंह नेगी, सुनील देवली, एस.पी.सोमवाल, मुकेश कुमई, नंद किशोर त्रिपाठी, रणजीत सिंह पंवार, जगमोहन सिंह नेगी, सौरभ रावल, सुभाष रतूडी, बिनोद चमोली, ध्यानपाल सिंह नेगी, पी.एस.कंडारी, मदन सिंह भंडारी, अंकित कुकरेती, प्रकाश गौड़,प्रशाँत बडोनी, अंकित बिष्ट, गैरसैंण अभियान के मुख्य संयोजक लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, प्रमुख रणनीतिकार मनोज ध्यानी* आदि रहे|

Related articles

Leave a Reply

Share