केदारनाथ धाम की तरह अब यमुनोत्री के लिए भी शुरू होगी हेली सेवा

केदारनाथ धाम की तरह अब यमुनोत्री के लिए भी शुरू होगी हेली सेवा

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने घोषणा की है कि केदारनाथ धाम की तरह अब यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मानसून के बाद यमुनोत्री में हेलीपैड निर्माण का काम आरंभ होगा। पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम में रोपवे के पास हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। हेलीपैड का निर्माण कार्य मानसून के कारण फिलहाल स्थगित है, लेकिन 15 सितंबर के बाद इसे फिर से शुरू किया जाएगा। चारधाम यात्रा अक्तूबर में पूरी होने के कारण इस साल यमुनोत्री की हेली सेवाएं शुरू होने की संभावना नहीं है।

इसे भी पढ़ें – प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में होगा युवा संसद का आयोजन

युकाडा के सीईओ सी रविशंकर का कहना है कि यदि इस सीजन में हेलीपैड का निर्माण पूरा हो गया तो यमुनोत्री के लिए चार्टर सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। अगले साल, केदारनाथ की भांति ही टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से यमुनोत्री की हेली सेवाएं भी संचालित की जाएंगी।

admin

Leave a Reply

Share