नरेश बंसल भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व डॉ धन सिंह रावत प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक मनोनीत

देहरादून 26 मार्च । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने भाजपा उत्तराखंड के महामंत्री श्री नरेश बंसल को भाजपा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है।

दूसरी ओर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के उच्च शिक्षा व सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक मनोनीत किया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह के निर्देशानुसार हुए श्री नरेश बंसल व डॉ धन सिंह रावत के मनोनयन के सम्बंध में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारीश्री अरुण सिंह का पत्र भी यहाँ प्राप्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि श्री नरेश बंसल बुधवार 27 मार्च को प्रातः 11.00 बजे प्रदेश कार्यालय पर पदभार ग्रहण करेंगे। साथ ही वह दोपहर 12.30 बजे प्रदेश कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे।

Related articles

Leave a Reply

Share