उत्तराखंड में परिवहन संघों की शासन से वार्ता बेनतीजा, हड़ताल रहेगी जारी, कल से एक्शन में सरकार

उत्तराखंड में परिवहन संघों की शासन से वार्ता बेनतीजा, हड़ताल रहेगी जारी, कल से एक्शन में सरकार

यूं तो पूरे देश भर में नए हिट एंड रन कानून को लेकर देश भर में ट्रक चालकों का प्रदर्शन हो रहा है | वहीँ, उत्तराखंड में मोटर वाहनों के हिट एंड रन संबंधी कानून पर चल रहे चक्काजाम के दूसरे दिन शासन से परिवहन संघों की वार्ता बेनतीजा रही। रोडवेज सहित कुछ संगठन तो मान गए हैं लेकिन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने बुधवार को चक्काजाम को समर्थन का एलान किया है। उधर, सचिव परिवहन ने वैकल्पिक व्यवस्था करने के साथ ही संचालन करने वालों को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। मोटर वाहन के हिट एंड रन कानून के विरोध में प्रदेशभर में दूसरे दिन भी रोडवेज बस से लेकर ट्रक, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों का संचालन प्रभावित रहा। इस बीच सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने परिवहन संघों की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने बताया कि मोटर दुर्घटना में कानून में जिस सजा के विरोध में हड़ताल हो रही है, इसकी न तो अधिसूचना जारी हुई है और न ही वह लागू हुआ है।

उन्होंने परिवहन संघों के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपनी बात कानून सम्मत तरीके से पहुंचाएं, जिसे केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। परिवहन व्यावसाय जनसरोकारों से जुड़ा हुआ है, जिससे न केवल आमजन को परेशानी होती है बल्कि आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी प्रभावित होती है। परिवहन संघों का कहना था कि इस कानून में 10 साल की सजा 5 लाख अर्थदंड का प्रावधान किया गया है, जो न्यायसंगत नहीं है। कोई भी चालक जानबूझकर दुर्घटना नहीं करता।

Related articles

Leave a Reply

Share