प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में विभिन्न कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में विभिन्न कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

देहरादून- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास में जन संगठन के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में जनकि संगठन के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों और जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है और समाज को एक नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहे हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जाएगी।

कुलदीप चौधरी के अलावा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जनसंगठन के महासचिव सुनील बिष्ट, सुदेश शर्मा, राकेश चौहान, कली राम, रीता चौधरी, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, कुलबीर सिंह, राजीव वर्मा, अरविन्द शर्मा, शिवदत्त शर्मा, अशोक शर्मा, सुभाष बलूनी, संजय वालिया, कुलदीप मेहता, रीता देवी आदि शामिल थे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा, अभिषेक सिंह चौहान, अल्पसंख्यक विभाग के ताहिर अली, डाटा विभाग के दीवान सिंह तोमर, महेश जोशी आदि भी उपस्थित थे।

admin

Share