भारतीय युवा कांग्रेस उत्तराखंड ने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ पुतला दहन कर के विरोध प्रदर्शन किया।

भारतीय युवा कांग्रेस उत्तराखंड ने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ पुतला दहन कर के विरोध प्रदर्शन किया।

देहरादून–भारतीय युवा कांग्रेस उत्तराखंड के उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी के नेतृत्व मे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एस्ले हॉल चौक देहरादून उत्तराखंड पर देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ पुतला दहन कर के विरोध प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस ने कहा की भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अहम दस्तावेज जो की राफेल डील से जुडे हुये थे।जो अब गायब हो चुके है या सरकार के कथन अनुसार चोरी हो गये है।अगर भारत के प्रधानमंत्री दोबारा इस दस्तावेज जो की देश की सुरक्षा से जुडे हुये हो उनकी सुरक्षा अगर रक्षा मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय नही कर पाता है।

तो इस से साफ पता चलता है की देश की सुरक्षा कैसे व्यक्ति के हाथो मे है।इस बात से यह स्पष्ट होता है की जो राफेल डील खरीद मे हजारो करोड़ का मोदी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है।इस प्रकरण से साबित होता है की जो अपने आप को देश का चौकीदार कहता है।

असल मे वही देश का सब से बडा चोर साबित हो रहा है।इसका प्रमाण रक्षा मंत्रालय मे हुई राफेल से सम्बंधित सभी दस्तावेज का चोरी होना यह दर्शाता है की जब रक्षा मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालय से देश की सुरक्षा सम्बंधित कागजात चोरी हो सकते है तो क्या देश सुरक्षित हाथो मे है।

आज युवा कांग्रेस ने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ पुतला दहन कर के विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव सोनू हसन,प्रदेश महासचिव विशाल नेगी,मुख्य प्रवक्ता विकास नेगी,महासंघ महासचिव अंजलि चमोली,स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर प्रेम सिंह यादव,पूर्व पार्षद ललित भद्रि,नित्यानंद कोठियाल,विधनसभा अध्यक्ष रायपुर नयन सती,उपाध्यक्ष गौरव शर्मा,मसूरी विधानसभा उपाध्यक्ष अजय रावत,विकास नेगी,हिमांशु रावत,अमित ममगाई,आदित्य बिष्ट,राजेश भट्ट,महासचिव सुधांशु अग्रवाल,राकेश आर्य,अजय सैनी,शेखर रावत,अजय भंडारी,शिवम भंडारी,अभिषेक पंवार,दीपांशु शर्मा,शिवम ध्यानी,अक्षत रावत,दीपक माहिन,जय प्रकाश,अभिषेक तिवारी आदि सहित भारी संख्या मे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related articles

Leave a Reply

Share