बाजपुर में शादी से एक दिन पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन

बाजपुर में शादी से एक दिन पहले प्रेमी संग भागी दुल्हन

उधम सिंह नगर – बाजपुर क्षेत्र में एक घटना सामने आई है, जहां शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना से दूल्हे का परिवार और पूरा इलाका हैरान रह गया।

जानकारी के अनुसार, बाजपुर के एक युवक की शादी दो नवंबर को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की एक युवती से तय हुई थी। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और रविवार को दुल्हन पक्ष के घर से कुछ लोगों के आने की तैयारी थी। लेकिन शनिवार रात अचानक दुल्हन घर से गायब हो गई।

जब दूल्हे के परिवार को इसकी खबर मिली, तो खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। जिस घर में बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां अगले ही दिन टेंट और सजावट उतरवा दी गई। कार्यक्रम से जुड़े लोगों के लिए भी यह घटना हैरानी का विषय बन गई।

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड सरकार ने दंत चिकित्सकों को दी SDACP सुविधा, आदेश जारी

घटना के बाद दूल्हे के परिवार में तनाव का माहौल बना रहा। शुरुआत में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का विचार किया, लेकिन स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति बन गई है, हालांकि शादी रद्द कर दी गई है।

Saurabh Negi

Share